सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने लगाया पुस्तक प्रदर्शनी, विधायक नारायण दास ने किया उद्घाटन


देवघर(DEOGHAR): भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा के आवास स्थित सभागार में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. भाजपा जिला कमेटी की ओर से आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवनवृत्त से जुड़े कथाओं का विवरण है.
विधायक नारायण दास ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कालखंड पुस्तक में रेखांकित किया गया है. पीएम के नेतृत्व में कई योजनाएं चलाई जा रही है. उसकी जानकारी कार्यकर्ता रखें और उसे परिभाषित करने का काम करें. साथ ही जन-जन तक उसे पहुंचाने का काम करें. उनके नेतृत्व में भारत का सपना पूरा हो रहा है और नए भारत का निर्माण हो रहा है. कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी का जब देवघर आगमन हुआ तो वे यहां के अभिनंदन से खुश दिखे और इसकी वे चर्चा भी करते रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है. भाजपा कार्यकर्ता उनके आदर्शों को अपनाते हुए उस मार्ग पर चलने का काम कर रहे हैं.
ये रहें उपस्थित
कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाखा सिंह, जिला महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी पंकज सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, जिला मंत्री डॉ राजीव रंजन सिंह, जिला मंत्री जूनियर बाबुलाल मरांड़ी आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दशरथ दास, मीडिया प्रभारी सचिन सुलतानिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर
4+