16 अक्टूबर को धनबाद आएगा वृंदावन का माधवास रॉक बैंड, जानिए क्या है कार्यक्रम

    16 अक्टूबर को धनबाद आएगा वृंदावन का माधवास रॉक बैंड, जानिए क्या है कार्यक्रम

    धनबाद(DHANBAD):  16 अक्टूबर को धनबाद में माधवास रॉक बैंड, वृंदावन से पहुंचेगा.  इसका निर्णय ले लिया गया है. मारवाड़ी विकास ट्रस्ट की फेस्टिव समिति की बैठक शनिवार को डॉ निर्मल ड्रोलिया के की अध्यक्षता में हुई. बैठक में  दीपावली मिलन समारोह पर विस्तृत चर्चा हुई. सदस्यों को बताया गया कि  कार्यक्रम में विशेष रुप से माधवास रॉक बैंड को वृंदावन से बुलाया जाएगा. 

    संयोजक ने सदस्यों को दी जानकारी 

     इसकी सूचना संयोजक वेद प्रकाश केजरीवाल ने  सदस्यों को दी. बैठक का संचालन सचिव अनिल मुकीम एव धन्यवाद ज्ञापन बिनोद पसारी ने किया. कार्यक्रम में  मे लगभग तीन हज़ार सामाजिक लोगो के  दीपावली मिलन कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है. जिसके लिए विशेष आमंत्रण दान पत्र बनाए गये है. बैठक मे योगेन्द्र तुलस्यान, ललित अग्रवाल, सज्जन खरकिया, संजय सरावगी, प्रवीण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अनिल गुप्ता, दिलीप गोयल, बाबूलाल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सुनील सिंघानिया, वासू अग्रवाल उपस्थित थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news