झारंखड के चतरा में सुरक्षाबलों और नक्सलियो के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में सामान और हथियार बरामद

    झारंखड के चतरा में सुरक्षाबलों और नक्सलियो के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में सामान और हथियार बरामद

    चतरा(CHATRA): झारंखड के चतरा जिले में हंटरगंज थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनो ओर से भीषण मुठभेड़ हुई. सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए.

    दरअसल, झारंखड के चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान झारंखड जगुआर, सीआरपीएफ और चतरा पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन चलाया जा रहा था. ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई.

    भाग निकले नक्सली

    जवानों ने भी मोर्चा संभाला और माओवादियों का मुंहतोड़ जवाब दिया. जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए. मुठभेड़ के बाद सर्चिंग करने पर बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री और हथियार बरामद की गई है. चतरा के हंटरगंज इलाके में सैक मेंबर 25 लाख के इनामी गौतम के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों द्वारा बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news