आजसू सांसद और विधायक ने किया जलापूर्ति योजना का भूमिपूजन, 1040 घरों को मिलेगा ‘हर घर नल जल’ योजना का लाभ

    आजसू सांसद और विधायक ने किया जलापूर्ति योजना का भूमिपूजन, 1040 घरों को मिलेगा ‘हर घर नल जल’ योजना का लाभ

    बोकारो(BOKARO): गोमिया प्रखंड अंतर्गत धवैया पंचायत में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने रविवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘हर घर नल जल’ के तहत धवैया और आसन्न गांव में पाइप जलापूर्ति योजना का भूमिपूजन किया.

    इस संबंध में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने बताया कि इस गांव में पानी की समस्या सालों से है.लोगों  की  मांग पर इस योजना की स्वीकृति हमारे अनुशंसा पर हुई है. इस योजना को धरातल पर उतारने में कई बार बाधाएं आयी.इसके बावजूद सभी बाधाओं को दूर करते हुए आज सफलता मिली है.

    जलापूर्ति योजना के तहत गांव के लगभग 1040  घरों में मिलेगा लाभ.

    आगे सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि इस क्षेत्र में कई लोग जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य किये हैं. लेकिन ग्रामीणों की पानी की समस्या किसी को नजर नहीं आयी.आज हमारे कार्यकाल में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कई जगहों पर पेयजलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारा गया है.और इसके अलावा बहुत सारी योजनाओं पर काम चल रहा है. पूरे विधानसभा क्षेत्र में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है. ताकि आने वाले दिनों में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़े.क्षेत्र के जरुरत मंदो को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. कई क्षेत्रों में पानी की समस्या संज्ञान में आया है.बहुत जल्द वहां के लिए भी जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने का कार्य किया जायेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news