Big Breaking:गढ़वा में लूट की बड़ी वारदात!नाकाबपोश अपराधियो ने सीएसपी संचालक से पिस्तौल दिखाकर लूटे पांच लाख 

    Big Breaking:गढ़वा में लूट की बड़ी वारदात!नाकाबपोश अपराधियो ने सीएसपी संचालक से पिस्तौल दिखाकर लूटे पांच लाख 

    गढ़वा(GADHWA):गढ़वा में आज लूट की बड़ी घटना हुई है.जहा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव के टिकोरवा टोला नहर पर एक सीएसपी संचालक से पिस्तौल का भय दिखाकर चार नकाबपोश अपराधियों ने 5 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. सीएसपी संचालक टडहे गांव निवासी एनुअल अंसारी है. इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आकाश कुमार के निर्देश पर एएसआई आलोक कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकरी ली.

     सीएसपी संचालक से पिस्तौल दिखाकर पांच लाख की लूट

     इस संबंध में जानकारी देते हुए संचालक एनुअल अंसारी ने बताया कि लंच के बाद एसबीआई बरडीहा ब्रांच मझिआंव से 5 लाख रुपए के निकासी कर बैग में रखकर अपने टडहे गांव स्थित सीएसपी केंद्र जा रहा था.इसी बीच सोनपुरवा गांव के टीकोरवा टोला नहर पर पूर्व से घात लगाए बैठे चार नकाबपोश अपराधियों ने मोटरसाइकिल को अचानक रोका,और मोबाइल छीनकर तोड़ दिया.उसके पश्चात पिस्तौल निकाल कर लहराते हुए कनपटी में सटाकर बैग में रखें 5 लाख रुपए लेकर फरार हो गए.

    पढें मामले पर एसपी दीपक पाण्डेय ने क्या कहा

    एसपी दीपक पाण्डेय ने कहा कि सीएसपी संचालक से लूट की घटना हुई है.संचालक द्वारा पांच लाख रुपय की लूट की घटना बताई गई है. मामला दर्ज करते हुए इनके बैंक डिटेल की जाँच की जा रही है अपराधियों के धड़ पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है वंही उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी उड़ीसा गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जिसमे बड़ी लूट की घटना को रोका गया था पुलिस सभी बिन्दुओ पर जाँच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news