युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने का किया प्रयास, क्या है मामला जानिए


रांची(RANCHI): - जिले के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौसीबाड़ी के पास एक युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया. इससे राजू नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार श्रवण माली नामक आरोपी ने राजू पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राजू को बचाया. आग लगने से राजू झुलस गया है. इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी श्रवण महली उर्फ मल्लू को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है.
4+