प्रबंधन आगे बढ़ा ,मजदूर यूनियन पीछे हटी,फिर भी नहीं हो पाया कोल कर्मियों का वेतन समझौता

    प्रबंधन आगे बढ़ा ,मजदूर यूनियन पीछे हटी,फिर भी नहीं हो पाया कोल कर्मियों का वेतन समझौता

    धनबाद(DHANBAD): यूनियन पीछे हटी, प्रबंधन आगे बढ़ा फिर भी नहीं हो पाया कोयला कर्मियों के वेतन पर कोई समझौता. कोयला कर्मियों के वेतन समझौते पर छठी बैठक भी बिना किसी निर्णय की खत्म हो गई. कोलकाता में शुक्रवार को हुई बैठक में  मिनिमम गारंटी बेनिफिट को लेकर यूनियन और कोल इंडिया प्रबंधन में जिच कायम रहा. यूनियने शुक्रवार को 45% मिनिमम गारंटी बेनिफिट से अपनी मांग शुरू की फिर बात आगे बढ़ी, प्रबंधन कुछ आगे बढ़ा तो यूनियन 30% तक बढ़ोतरी पर राजी होने की बात कही .इधर, प्रबंधन 7% से बढ़कर 10% तक पहुंचा लेकिन फिर भी बात नहीं बनी और बात टूट गई .वेतन समझौते को लेकर अब तक आधा दर्जन बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन सहमति नहीं बन पाई है. आपको बता दें कि पिछले वेतन समझौते में 20% मिनिमम गारंटी बेनिफिट कोल कर्मियों को मिला था. मजदूर संगठनों का ऐलान है कि 30 सितंबर को वह भी विरोध दिवस मनाएंगे. हालाकि अगली बैठक सितंबर के बाद करने की बात पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news