रुपेश पांडे हत्याकांड की CBI जांच के आदेश पर क्या बोले भाजपा के बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश


रांची(RANCHI): पिछले फरवरी में हजारीबाग के बरही में रुपेश पांडे की हत्या एक समुदाय विशेष के समूह ने कर दी थी. इस हत्याकांड को लेकर भारी बवाल हुआ था.6 फरवरी को सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस में शामिल रुपेश पांडे के साथ मारपीट की गई थी. झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले की सीबीआई जांच का फैसला दिया है.
भाजपा के नेताओं ने हाईकोर्ट के इस आदेश पर खुशी जताई है. विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस मामले को उनलोगों ने उठाया था और सीबीआई जांच की मांग की थी. प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि रुपेश पांडे की हत्या की जांच की मांग के लिए उनलोगों ने आंदोलन किया. हाईकोर्ट के आदेश से साफ हो गया है कि उनकी मांग जायज थी.अब पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी.
4+