झारखंड में ये क्या हो रहा ! दुमका के बाद अब गढ़वा में पेट्रोल डाल युवक को ज़िंदा जलाया

    झारखंड में ये क्या हो रहा ! दुमका के बाद अब  गढ़वा में पेट्रोल डाल युवक को ज़िंदा जलाया

    गढ़वा(GARHWA):  दुमका के बाद श्री बंशीधर नगर(नगर ऊंटारी) में भी पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. बस अंतर ये है कि बंशीधर नगर में एक युवक को  समुदाय विशेष के युवक द्वारा पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने का प्रयास किया है. घायल अवस्था में युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया है.

    घटना नगर उंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव की है. पीड़ित दीपक सोनी इस घटना में बुरी तरह झुलस गया है.युवक का सर और चेहरा काफी जल गया है. उसे इलाज के लिए आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन स्थिति गंभीर होने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर थाना पर प्रभारी योगेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं. घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है. बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news