गरीब महिला की ईमानदारी, पैसों से भरा पर्स पुलिस को सौंपा

    गरीब महिला की ईमानदारी, पैसों से भरा पर्स पुलिस को सौंपा

    रांची(RANCHI):  सामान्य रूप से लोग यह मानते हैं कि आज के समय में ईमानदारी एक दुर्लभ चीज होती जा रही है. वह भी हजारों रुपए की. जहां लोग चंद पैसों के लिए जान लेने पर उतारू हो जाते हैं. वहां एक गरीब महिला ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है. राजधानी रांची के मल्हाह टोली मेन रोड के पास 60 वर्षीय भीख मांग कर जीवन जीने वाली महिला तौकी उरांव को जमीन पर एक पर्स मिली.

    इस पर्स में 6000 रुपए थे.तौकी उरांव मांग - चांग कर किसी तरह अपना जीवन बसर करती है. 6000 रुपए पर्स में देखकर भी उसका मन नहीं डोला. उसने तुरंत इस पर्स को पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को दे दिया. पेट्रोलिंग गाड़ी में तैनात दारोगा अजय कुमार ने पर्स की छानबीन की तो यह काजल कुमारी की थी. इस गरीब महिला की ईमानदारी की सभी तारीफ करते दिखे. सभी ने वहां पर इस वृद्ध भिक्षुक के लिए तालियां भी बजाई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news