गोड्डा में तीन बच्चों की मां के साथ पकड़ा गया ASI, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, खंभे से बांधा

    गोड्डा में तीन बच्चों की मां के साथ पकड़ा गया ASI, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, खंभे से बांधा

    गोड्डा (GODDA): जिले के राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र से फिर एक राज्य को शर्मशार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार गोड्डा पुलिस के एक एएसआई को दर्जनों आदिवासी ग्रामीणों के द्वारा अवैध संबंध के आरोप में बंधक बनाकर घंटो बिजली के खंभे में बांधकर रखा गया. दरअसल आदिवासी गांव में देर रात एएसआई जवान अपने महिला मित्र से मिलने गया थे, लेकिन रात के 12 बजे ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ कर पहले तो हाथ-पैर रस्सी से बांधा. इसके बाद दोनों को बिजली के खंभे में बांधा फिर कमरे में बंद कर दिया. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के पदाधिकारी लगातार गांव पहुंच रहे, लेकिन पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों से नहीं छुड़ा पा रहे है, फिलहाल यह मामला लगातार तूल पकड़ते जा रहा है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news