आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने किया कुडू प्रखंड में जनयात्रा, एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मांगा समर्थन

    आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने किया कुडू प्रखंड में जनयात्रा, एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मांगा समर्थन

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : लोहरदगा एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत के पक्ष में पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने जनयात्रा निकाली. जिसमें हजारों के संख्या में समर्थक शामिल हुए. कुडू पेट्रोल पंप से कुडू प्रखंड मुख्यालय तक निकाली गई जनयात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा और आजसू के समर्थक शामिल हुए. जनयात्रा की वजह से करीब एक घंटे ट्रैफिक व्यवस्था जाम रही. इस मौके पर महिलाओं ने एक बार एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत को जीताने की बात कही.

    इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राहुल गांधी ने लोहरदगा में जनसभा कर अपने ही सरकार पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. कहा कि जब राहुल गांधी केन्द्र और राज्य दोनों जगहों पर सरकार में थे तो इन्होंने क्यों नहीं सरना कोड लागू किया.‌ यहां की जनता को बेवकूफ समझने की कोशिश करना राहुल गांधी और उनकी पार्टी को भारी नुक़सान से चुकाना पड़ेगा. कहा कि एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत को सभी का समर्थन प्राप्त हो रहा है.

    रिपोर्ट-गौतम


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news