जामताड़ा : नगर पंचायत चुनाव की आहट के बाद नेताओं के घर पार्टी शुरू, ग्रामीणों को खिलाई खाना और बांटे कपड़े

    जामताड़ा : नगर पंचायत चुनाव की आहट के बाद नेताओं के घर पार्टी शुरू, ग्रामीणों को खिलाई खाना और बांटे कपड़े

    जामताड़ा(JAMTARA): जिले में नगर पंचायत चुनाव की आहट तेज हो गई है. अध्यक्ष के एकल सीट पर कोई अपनी कुनबा बचाने में जुटा है. तो कोई कुण्डली मारे नगर पंचायत की कुर्सी को व्यवस्था मुक्त करने में गुल्लक से रस निकलने में भीड़ गया है. इसी कड़ी में आजसू महासचिव तरूण कुमार गुप्ता के जामताड़ा आवास पर हजारों लोगों के लिए खाना का व्यवस्था की गई थी. वहीं, लोगों को कपड़ा भी दिया गया.

    आजसू और भाजपा में पड़ सकती है दरार

    वहीं, तरूण कुमार गुप्ता ने राजनीतिक जीवन के लंबे सफर में दर्जनों चुनाव में भाग्य आजमाया है और एक बार फिर संग्रहित उर्जा के साथ अपने कट्टर राजनीति दुश्मन को गच्चा देने का जुगाड कर रहें हैं. आजसू महासचिव के चुनावी मैदान में भाग्य आजमाने से भाजपा का गढ़ में दरार पड़ने लगा है. अलबत्ता अपने जन्म दिन के खुमार में दान पुण्य का तरूण ने जो सिलसिला शुरू कर दिया है, उससे जामताड़ा नगर के मतदाताओं को चुनाव में बल्ले-बल्ले होने वाला है.‌

    रिपोर्ट : आरपी सिंह, जामताड़ा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news