पत्नी पर एसिड अटैक, गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती, जानिए मामला


रांची(RANCHI): जीवन भर साथ निभाने का रिश्ता पति-पत्नी का होता है. पर, पति जब भक्षक बन जाए तो फिर क्या होगा. ऐसा ही मामला रांची के कांटाटोली में आया है. एक सनकी नशेबाज पति ने पत्नी को मारने की कोशिश है. कांटा टोली के मौलाना आजाद कालोनी में एक महिला पर एसिड अटैक किया. जख्मी महिला हिना को गंभीर हालत में रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
बार-बार पैसे की मांग करता था पति
हिना के परिवार वालों का कहना है कि अक्सर पति हर बार ससुराल वालों से पैसे की मांग करता था. पत्नी को अपने मायके से पैसा लाने का दबाव डाला जाता था. इस घटना में पत्नी बुरी तरह से झुलस गई है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. आरोपी पति आमीर फरार हो गया है. बताया जा रहा है कि आमीर नशा करता है. पत्नी को शनिवार को भी उसने अपने मायके भेजा था कि वह पैसा मांग कर लाए. पत्नी को मारता पीटता था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
4+