जब महिलाओं के झुंड ने किया व्यक्ति को अगुआ , जानिए धनबाद की ये अनोखी घटना

    जब महिलाओं के झुंड ने किया व्यक्ति को अगुआ , जानिए धनबाद की ये अनोखी घटना

    धनबाद(DHANBAD) : जरा सोचिए, आप अपने कार्यालय में काम कर रहे होंगे और उसी समय महिलाओं का एक झुंड पहुंचे और आप को जबरदस्ती उठाकर ले जाए, तो इसे आप क्या कहेंगे. रविवार को धनबाद के केंदुआ में कुछ ऐसा ही हुआ. केंदुआ मुख्य मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप में रविवार की दोपहर महिलाओं का एक झुंड पहुंचा और पंप कर्मी पुटकी निवासी रविंद्र महतो को जबरन पकड़ कर ले गई. घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. महिलाओं का झुंड पंप कर्मी को लेकर भंडारीडीह गई. इस क्रम में उसके हाथ पैर बांध कर गाड़ी में ले जाया गया. हालांकि रात 9 बजे के बाद सुरक्षित पंप कर्मी को महिलाओं के झुंड ने पहुंचा दिया.

    पत्नी के कारण किया पति को किया अगवा

     इस बीच इस घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची. पुलिस भी मामले की जांच को सक्रिय हुई, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था. रात 9 बजे लौटने के बाद पंप कर्मी रविंद्र महतो ने बताया कि महिलाएं कह रही थी कि तुम्हारी पत्नी ने एक केस किया है. उसे वापस करा दो. इस पर उसने बताया कि उसकी पत्नी से उसका तलाक का केस चल रहा है. उसने किस पर क्या केस किया है,  उसे नहीं पता. पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने किसी से शादी कर ली है. जिससे शादी की है,  वह पहले से शादीशुदा है. उसी की पत्नी ने महिलाओं के साथ पंप से उसे अगवा किया. इस क्रम में पंप के सेल के पैसे भी उसके पास से लिए गए.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news