सर्जना चौक के पास एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    सर्जना चौक के पास एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के सर्जना चौक स्थित लालजी हिरजी रोड पर एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है. आग लगने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि जिस इलाके में आग लगी है वह पूरी तरह से व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है. यहां ज्यादातर हार्डवेयर का सामान मिलता है. इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया था.

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी. मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बिल्डिंग में आग लगी है. आग लगने की घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन होने के बाद ही पता चल पाएगा.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news