रांची: 8वीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 22 हजार छात्र एग्जाम में हुए शामिल

    रांची: 8वीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 22 हजार छात्र एग्जाम में हुए शामिल

    रांची (RANCHI): रांची के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक स्कूलों में आज 20 जनवरी से 8वीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है. रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए प्री बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र को संबंधित ग्रुपों में ऑनलाइन भेज कर परीक्षा की औपचारिक शुरुआत की. सबसे खास बात यह है कि पूरे राज्य में रांची जिला जैक द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं बोर्ड के लिए प्री बोर्ड आयोजित करने वाला एकमात्र जिला बन गया है.  

    8वीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षा 20, 21 और 22 जनवरी तक आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा में रांची जिले से कुल 22 हजार छात्र सम्मिलित हो रहे हैं. परीक्षा जैक बोर्ड के तर्ज पर ओएमआर शीट पर ली जा रही है. जिससे छात्रों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव मिल सके. वहीं, उपायुक्त ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र पूरी निष्ठा और लगन के साथ पढ़ाई करें, ताकि आपका भविष्य उज्जवल बने और राज्य का नाम भी रौशन करें. बता दें कि, 8वीं बोर्ड की परीक्षा जैक बोर्ड द्वारा 29 जनवरी को आयोजित की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news