बाबानगरी में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस का जश्न, मंत्री हाफिजुल हसन ने किया झंडोत्तोलन, गिनाई सरकार की उपलब्धियां  

    बाबानगरी में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस का जश्न, मंत्री हाफिजुल हसन ने किया झंडोत्तोलन, गिनाई सरकार की उपलब्धियां   

    देवघर(DEOGHAR):देवघर में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया.मुख्य कार्यक्रम नगर स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, युवा खेलकूद मंत्री हाफिजुल हसन ने झंडोत्तोलन किया और झंडे को सलामी दी.

    झारखंड सशस्त्र पुलिस के जावनों द्वारा आकर्षक परेड की प्रस्तुति की गयी

    इस अवसर पर झारखंड सशस्त्र पुलिस के जावनों द्वारा आकर्षक परेड की प्रस्तुति की गयी,कई स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भी आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया गया.राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान मे स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति किया गया.कई मनोहर झांकिया निकाली गयी जिनमे खास कर राज्य में चलाई जा रही विकास योजनाओं को बखूबी दर्शानें का प्रयास किया गया था.

    मंत्री हाफिजुल हसन ने कहा कि झारखंड अब तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है

    मौके पर बोलते हुए मंत्री हाफिजुल हसन ने कहा कि झारखंड अब तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है.इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि,जिले के आलाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.मंत्री द्वारा स्वतंत्रता सेनानी और इनके आश्रितों को सम्मानित भी किया.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news