जमशेदपुर:मंत्री बन्ना गुप्ता ने गोपाल मैदान में किया झंडोत्तोलन, शहरवासियों को दी शुभकामनाएं, सरकार की योजनाओं के बारे में की चर्चा

    जमशेदपुर:मंत्री बन्ना गुप्ता ने गोपाल मैदान में किया झंडोत्तोलन, शहरवासियों को दी शुभकामनाएं, सरकार की योजनाओं के बारे में की चर्चा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):गणतंत्र दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में मंत्री बन्ना गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया.वहीं इस मौके पर जिला के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी किशोर कौशल के साथ जिला के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे. मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने परेड का निरीक्षण भी किया.

    शहरवासियों को भी गणतंत्र दिवस की बधाईयां दी

     मंत्री बन्ना गुप्ता ने देश की रक्षा करनेवाले वीर जवानों झारखंड के तमाम पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.वहीं शहरवासियों को भी गणतंत्र दिवस की बधाईयां दी.

    सरकार की योजनाओं के बारे में की चर्चा

     मौके पर संबोधित करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड की सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में काफी अच्छे तरीका से चल रही है, सरकार का लक्ष्य है कि गरीब से गरीब तपके के लोगों तक राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जाये, ताकि राज्य का एक भी गरीब परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रह पाए.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news