Monsoon Update : देश में सामान्य से 7 प्रतिशत ज्यादा बारिश, झारखंड में 20% कम, जानिए क्या होगा असर

    Monsoon Update : देश में सामान्य से 7 प्रतिशत ज्यादा बारिश, झारखंड में 20% कम, जानिए क्या होगा असर

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत में एक हफ्ते के अंदर मानसून खत्म होने वाला है. लेकिन इस साल की मानसून कई राज्यों के आफत तो कई राज्यों में सूखाड़ का कारण बना. मानसून खत्म होने से पहले उत्तर भारत में सक्रिय हुआ है और ऐसा माना जा रहा है उस इलाके में सूखे से राहत मिली है. वहीं, अंत-अंत तक अच्छी बारिश होने की संभावना है.

    देश में सामान्य से ज्यादा बारिश

    देश में कई राज्य सूखाड़ की मार झेल रहे हैं तो वहीं, कई राज्य बाढ़ से परेशान है. जानकारी के अनुसार देश में 23 सितंबर तक 837 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 896 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है. यानी सामान्य से 59 मिमी (7%) ज्यादा है.

    झारखंड में 20% कम बारिश

    देश में जहां 7 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है तो वहीं, झारखंड सूखाड़ की मार झेल रहा है. राज्य में सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है. आपको बता दें कि मानसून की विदाई की तारीख 30 सितंबर है और कुल सामान्य बारिश 868 होनी चाहिए. इससे 28 मिमी ज्यादा बारिश हो चुकी है. बता दें कि देश में मानसून की कुल बारिश का सामान्य कोटा पिछले हफ्ते ही पार हो चुका है.

    ये भी देखें:

    अवैध खनन मामला: प्रेम प्रकाश को लेकर ED का दावा, कोलकाता के ट्रांसपोर्टर से करोड़ों का हुआ लेन-देन

    झारखंड में सूखाड़ की स्थिति

    झारखंड राज्य पूरी तरह से कृषि पर आधारित है और ज्यादातर किसान खेती के लिए बारिश पर ही निर्भर रहते हैं. और इस बार कम बारिश की वजह से किसान काफी परेशान हैं. सूखाड़ की स्थिति के मद्देनजर सरकार ने राज्य में सर्वे कराकर इसका जायजा लिया है. झारखंड सरकार में मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के मुद्दे पर गंभीर है और जल्द ही उन्हें राहत दिया जाएगा. आपको बता दें कि राज्य सरकार ने इसके लिए कैबिनेट से मंजूरी दे दी है.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news