कर्ज से उबर नहीं पाए तो दे दी जान!

    कर्ज से उबर नहीं पाए तो दे दी जान!

    धनबाद (निरसा) : निरसा सिनेमा मोड़ के रहने वाले 45 वर्षीय राजीव मिश्रा ने बुधवार की रात अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर निरसा थाना प्रभारी व पूर्व विधायक अरूप चटर्जी घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. घटना के बाद से मृतक की पत्नी व बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि मृतक के ऊपर कुछ कर्ज था, जिसके कारण वह डिप्रेशन में रह रहे थे.

    मृतक राजीव मिश्रा की दो पुत्री है. मृतक राजीव मिश्रा पूर्व में कोयला का कारोबार करते थे. अभी वो लगभग एक वर्ष से अपने पैतृक गांव बांका जिले के बौसी से बालू का कारोबार कर रहे थे. उनकी पत्नी एवं छोटी बेटी निरसा में ही रह रही थी. दुर्गा पूजा के समय राजीव मिश्रा निरसा आये थे.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news