रात में पति से हुई बकझक, सुबह फंदे पर लटकी मिली पत्नी

    रात में पति से हुई बकझक, सुबह फंदे पर लटकी मिली पत्नी

    सरायकेला (SARAIKELA) :  जिले में आत्महत्या की घटना लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले 15 दिनों की बात करें तो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीबन 7 लोगों ने आत्महत्या की है. वहीं सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी ओपी क्षेत्र के केंदुआ गांव में 30 वर्षीय महिला माधुरी महतो ने पति और बच्चों के सोने के बाद उसी कमरे में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना बीती रात की बताई जा रही है.

    विवाद के कारण आत्महत्या

    बता दें कि अगली सुबह जब पति गणपति महतो नींद से जागे तब देखा कि पत्नी रस्सी के सहारे झूल रही थी. जिसके बाद उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और स्थानीय लोगों के सहयोग से रस्सी के सहारे झूलती पत्नी को नीचे उतारने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक माधुरी की मौत हो चुकी थी. घटना का कारण पति पत्नी के बीच हुए विवाद बताया जा रहा है.

    बीती रात हुई थी बक-झक

    मृतक के पति ने बताया कि मंगलवार की शाम खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी में बक-झक हुई थी. इसके बाद पत्नी ने  खाना बनाने से इंकार कर दिया. इसके बाद पति ने ही खाना बनाकर बच्चों को परोसा. पत्नी ने खाना नहीं खाया. बाकी सभी खाना खाकर सो गए. सुबह नींद खुली तो माधुरी महतो फंदा से लटकते हुए पाई गई. उधर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुटी है.

    रिपोर्ट:विकास कुमार,सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news