वज्रपात से 2 की मौत 3 घायल, सदर अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज   

    वज्रपात से 2 की मौत 3 घायल, सदर अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज    

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना के तिलाईडीह गांव में  बीते दिन देर रात तेज बारिश के बीच वज्रपात गिरने से दो लोग की मौत हो गई. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. 

    उपचार के दौरान मौत

    घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर की टीम ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार मृतकों में 22 वर्षीय राहुल सरदार और 26 वर्षीय सोदरा सरदार शामिल है. जबकि डेब्यू सरदार, शिवनाथ सरदार और दुलाल सरदार बुरी तरह घायल है. 

    बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे ग्रामीन 

    ग्रामीणों के अनुसार बुधवार देर रात तेज बारिश से बचाव के लिए पांचो ग्रामीण गांव के ही एक पेड़ के नीचे खड़े थे. इसी दौरान जोरदार वज्रपात होने से सभी बेहोश हो गए. घटना की सूचना क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को दी गई. घायलों को विधायक संजीव सरदार के एम्बुलेंस से पोटका सीएचसी और गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया गया. 

    घायलों से मिले अस्पताल पहुंचे विधायक

    विधायक संजीव सरदार ने सदर अस्पताल पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. विधायक ने आधे घंटे के अंदर मृतक के परिवार को सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने कहा दुख प्रकट करते हुए हर परिस्थिति में मृतक के परिवार के साथ खड़े है. मौके पर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन साहिर पाल मौजूद रहे. 

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news