अश्ली'ल वीडियो दिखाकर बच्चियों के कपड़े उतार करता था छेड़खानी, स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार 

    अश्ली'ल वीडियो दिखाकर बच्चियों के कपड़े उतार करता था छेड़खानी, स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार 

    चाईबासा(CHAIBASA):  रांची में एक स्कूल प्राचार्य के बाद अब इस जिले में भी ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है. आरोप के घेरे में गोइलकेरा प्रखंड के तारा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नरेन्द्र दत्ता हैं. वो पिछले लगभग एक माह से हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के साथ गलत हरकत करते आ रहे थे. उनकी गंदी हरकत से सात छात्राएं परेशान थीं. इनमें से प्रत्येक दिन एक छात्रा को बुला कर अश्लील वीडियो यह व्यक्ति दिखाता. उनके कपड़े उतार कर छेड़खानी करता. अतिरिक्त ट्यूशन कराने के बहाने गर्मी की छुट्टियों में बच्चियों को घर भी नहीं जाने देता था. लेकिन हैरानी यह है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। हम सिलसलेवर ढंग से बताते हैं कि शिक्षक के पद को शर्मसार करने वाला यह प्रिंसिपल आखिर कैसे गिरफ्तार हुआ.

    ये भी पढ़ें:

    अग्निपथ के हंगामे में भेंट चढ़ रही रेल गाड़ियां, जानिये एक डिब्बे को बनाने में कितना लगता है पैसा

    छात्रा ने परिजनों को बताया तब आया मामला सामने

    जब परिजन एक छात्रा को अपने साथ घर ले गये तो वो मां से लिपट रोने लगी, अभिभावकों के पूछने पर उसने प्रिंसिपल की सारी करतूत को बताया. जब परिजन स्कूल पहुंचे छानबीन शुरू की तो और बच्चियों ने अपने-अपने दर्द को साझा किया इसके बाद कुछ परिजन मिल कर गोइलकेरा थाना मामला दर्ज कराने पहुंचे. मगर, पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया. इसकी जानकारी स्थानीय पीएलवी सदस्य ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह को दी. एसपी तक मामला पहुंचने के बाद देर रात प्राचार्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज हो सकी. एफआइआर की एक कॉपी गोइलकेरा थाना और विधिक सेवा के सचिव को दी गई.

    कोर्ट में पीड़ितताओं ने दिया बयान तो पकड़ाया प्रिंसिपल

    शनिवार को पीड़ित छात्राओं को चाईबासा कोर्ट बुला कर 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया, जिसमें पीड़ित छात्राओं ने अपनी पूरी आप बीती घटना संबंधित जज के सामने रखी. अब जानकारी मिली है कि प्राचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news