बड़ी राहत,  जब्त बालू के ट्रक से टकराया बिजली का पोल, गांव में आपूर्ति बाधित

    बड़ी राहत,  जब्त बालू के ट्रक से टकराया बिजली का पोल, गांव में आपूर्ति बाधित

    दुमका (DUMKA) - दुमका प्रखंड के हरना कुंडी में एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल हारना कुंडी नदी घाट के किनारे जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने भारी मात्रा में बालू को जब्त किया है. इसके बाद गुरुवार को जब्त बालू ट्रैक्टर और हाईवा के माध्यम से अंचल कार्यालय परिसर पहुंचाया जा रहा था. इसी दौरान बालू लोड हाईवा बिजली के तार में फंस गई. इसके दबाव से इलेक्ट्रिक पोल टूटकर तार सहित हाईवा पर ही गिर पड़ी. जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय तार में विद्युत धारा प्रवाहित हो रही थी, लेकिन गनीमत रही कि जान माल का नुकसान नहीं हुआ.

    यह भी पढ़ें :

    DHANBAD: जमीन विवाद में टुंडी में पीट-पीट कर एक को मा'र डाला , तीन घायल

    ग्रामीण नाराज

    एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी. फिर लाइन कटवाया गया. साथ ही एसडीपीओ ने बिजली विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पोल की शीघ्र मरम्मत करने का निर्देश दिया है. पोल टूटने से ग्रामीण नाराज दिखे. ग्रामीणों का कहा है कि 1 सप्ताह तक बिजली संकट झेलने के बाद अभी ही बिजली सेवा बहाल हुई थी, कि चंद घंटों में ही विद्युत आपूर्ति फिर से बाधित हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news