अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की बैठक में निर्णय- धनबाद में बनेगा भगवान परशुराम का मंदिर

    अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की बैठक में निर्णय- धनबाद में बनेगा  भगवान  परशुराम का मंदिर

    धनबाद(DHANBAD):  अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की बैठक में सर्वसम्मति से धनबाद में भगवान परशुराम का भव्य मंदिर बनाए जाने का निर्णय लिया गया.  मंदिर निर्माण स्थल पर सदस्यों ने अपना अलग-अलग मंतव्य दिया. ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सह धनबाद प्रभारी सुरेश चंद्र तिवारी ने बैठक में कहा कि झारखंड में परशुराम  का मंदिर नहीं है. vधिवक्ता राधेश्याम स्वामी के सिरिस्ता में बैठक की गई.

    सम्मानित किये गए अधिवक्ता राधेश्याम

    मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी को झारखंड स्टेट बार काउंसिल एक्सक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन बनने पर सम्मानित भी किया गया. बैठक में गिरजा शंकर उपाध्याय,  हरेंद्र नाथ तिवारी, सुनील पांडे, हेमंत उपाध्याय, बलराम उपाध्याय, प्रमोद कुमार दुबे और अन्य समाज के सदस्य उपस्थित थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news