कोडरमा जिप अध्यक्ष चुनाव: लक्ष्मण से लड़ाई में राम की हुई जीत

    कोडरमा जिप अध्यक्ष चुनाव:  लक्ष्मण से  लड़ाई में राम की हुई जीत

    कोडरमा(KODERMA): जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए राम और लक्ष्मण के बीच लड़ाई थी. जिसे राम ने जीत लिया. दरअसल, यहां कोडरमा जिला परिषद के नए अध्यक्ष पद की बात हो रही है. जहां रामधन यादव और लक्ष्मण यादव के बीच में लड़ाई थी. जिसमें रामधन यादव की जीत हुई है.

    ये भी पढ़ें:

    कैसे होता है राष्ट्रपति चुनाव?, चलिए वोटों के गणित को समझते हैं.....

    इससे पूर्व की बात करें तो अध्यक्ष पद की लड़ाई एक तरफा होना तय माना जा रहा था और हुआ भी वही. रामधन यादव अब कोडरमा जिले के नए जिला परिषद अध्यक्ष चुन लिए गए है. समाहरणालय सभागार में हुए मतदान मे रामधन यादव को 09 और लक्ष्मण यादव को 03 मत प्राप्त हुए.  

    उपयुक्त ने दिलाई शपथ

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पं) सह उपायुक्त  आदित्य रंजन ने नव निर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया. साथ ही उपायुक्त ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इधर, रामधन यादव के जिला परिषद अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बधाइयों का तांता लगा रहा. जिले की समाजसेवी रजनी बाला ने बुके देते हुए उन्हें बधाई दी और उनके आने वाले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी. बताते चलें कि इससे पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का ताज शालिनी गुप्ता के सर था, जिन्होंने अपने कार्यकाल में जनसेवा कर जिला परिषद अध्यक्ष पद को एक अलग पहचान दी है जो आने वाले अन्य अध्यक्ष के लिए एक बड़ी प्रेरणा होगी.

    रिपोर्ट: अमित कुमार, कोडरमा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news