हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सदन से सड़क तक होगा संघर्ष : दीपक प्रकाश


हजारीबाग(HAZARIBAG) - भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक हजारीबाग में संपन्न हो गया. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि 15 वर्षों बाद हजारीबाग के ऐतिहासिक भूमि पर हो रहे कार्यसमिति बैठक, पार्टी कार्यकर्ताओं में नयी स्फूर्ति लाएगी. उन्होंने कहा कि यह वहीं भूमि है. जहां से बिनोवा भावे ने भूदान आंदोलन और अलग राज्य हेतु झारखण्ड आंदोलन कि शुरुआत हुई. तत्कालीन सांसद रामनारायण सिंह ने अलग राज्य हेतु सदन में प्राइवेट बिल लाया था.ठीक उसी प्रकार से हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प इस बैठक में और मजबूत हुआ है.
मुख्यमंत्री और उनके परिवार से लेकर उनके अधिकारी, पदाधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं
इस सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करना होगा. हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य की स्थिति सबसे भयावह हो गई है.जब जब कांग्रेस और कांग्रेस की समर्थित सरकारें रही है, तब तब झारखंड को सर्वाधिक लूटा गया है. मुख्यमंत्री और उनके परिवार से लेकर उनके अधिकारी, पदाधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. हेमंत सरकार ने सर्वाधिक आदिवासी मूलवासी को ठगने का कार्य किया है.महापुरुष सिद्धू कानू के वंशज कि हत्या से लेकर आम आदिवासी परिवार कि हत्या व दुष्कर्म पर हेमंत सरकार मौन धारण कर रखी है.हेमंत सरकार अधिकारियों की एक कौकस बनाकर केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे पैसों को लूटने का काम कर रही है
4+