सीएम के करीबी प्रेम प्रकाश के हरमू आवास पर छापा, IAS-IPS के ट्रासंफर-पोस्टिंग में देता था दखल

    सीएम के करीबी प्रेम प्रकाश के हरमू आवास पर छापा,  IAS-IPS के ट्रासंफर-पोस्टिंग में देता था दखल

    रांची(RANCHI): - ईडी की दबिश रांची में लगातार विभिन्न IAS के करीबियों के  आवास और दफ्तरों पर जारी है. ताबड़तोड़ छापेमारी से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें कि मंगलवार को ईडी ने प्रधान सचिव के रिश्तेदार और करीबियों के घर और दफ्तर पर घण्टों छापेमारी चली थी. जिसमें ईडी को कई आईएएस आईपीएस के पैसों के इन्वेस्टमेंट की जानकारी हाथ लगी थी. इस छापेमारी में ईडी को कई दस्तावेज भी हाथ लगे थे जिसे ईडी साथ ले गयी थी.

    वहीं बुधवार को फिर प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित मकान सहित दो ठिकानों पर ईडी  छापेमारी कर रही है. ईडी की छापेमारी चार घण्टों से जारी है. छापेमारी के दौरान ईडी के पदाधिकारी एक शख्स को लेकर प्रेम प्रकाश के आवास पर पहुंचे है. जिसे ईडी साथ लेकर आई वह शख्स मीडिया से चेहरे छिपता हुआ आवास के अंदर चला गया.   

    बताया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश सीएम हेमंत सोरेन के बहेद करीबी माने जाते हैं, उसकी पकड़ झारखंड के कई आईएएस,आईपीएस सहित नेता और मंत्रियों तक है और सरकार की ओर से प्रेम प्रकाश को कड़ी सुरक्षा मिला है. हमेशा प्रेम प्रकाश के साथ 8 से 10 सुरक्षा कर्मी तैनात रहते है. सूत्रों कि माने तो प्रेम प्रकाश किसी भी आईएएस आईपीएस का मनचाहे जगह ट्रांसफर पोस्टिंग का भी काम करता था. रघुवर सरकार में अंडा सप्लायर था, प्रेम प्रकाश. सरकारी स्कूलों में अंडा का सप्लाई करता था. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news