चुनाव ड्यूटी से वापस लौटने के क्रम में सड़क हादसे में पुलिस वाहन चालक की मौत

    चुनाव ड्यूटी से वापस लौटने के क्रम में सड़क हादसे में पुलिस वाहन चालक की मौत

    रांची(RANCHI) - चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे पुलिस वाहन चालक प्रमोद कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  छवि रंजन ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. छवि रंजन ने संबंधित पदाधिकारी को दुर्घटना के संबंध में अंचलाधिकारी और एसएचओ से आवश्यक जानकारी लेते हुए आश्रितों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. आपको बता दें कि बुंडू थाना क्षेत्र के बासीदा के समीप एनएच-33 पर चुनाव ड्यूटी से वापस लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पुलिस वाहन चालक प्रमोद कुमार सिंह की मौत हो गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news