सिमडेगा : प्रेमी जोड़े ने गले में फंदा लगा दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस


सिमडेगा(SIMDEGA): मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बानाबिरा गढपहाड टोली में सोमवार को एक प्रेमी प्रेमिका ने फांसी लगाकर अपनी इश्कलीला समाप्त कर ली. मुफस्सिल थाना प्रभारी अरविन्द कुमार से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय रवि पाईंक 16 वर्षीय सपना कुमारी से प्रेम करता था. किसी बात को लेकर दोनो तनाव में थे. जबकि घरवाले इनके प्रेम विरोध में कभी नहीं रहे. सोमवार को जंगल में एक पेड की डाल पर साड़ी का फंदा बनाकर दोनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए.
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पंहुचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा लाए. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रतर अनुसंधान करेगी.
रिपोर्ट:अमित रंजन, सिमडेगा
4+