वोटरों के बीच पैसे और शराब बांटने की तैयारी में थे जिप प्रत्याशी, नगदी, शराब और हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

    वोटरों के बीच पैसे और शराब बांटने की तैयारी में थे जिप प्रत्याशी, नगदी, शराब और हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

    पलामू ( PALAMU) -  जिला पुलिस की तत्परता से पंचायत चुनाव में अशांति फैलाने की योजना विफल हो गई. छतरपुर थाना की पुलिस ने थाना प्रभारी शेखर कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए डाली क्षेत्र से 2 देसी कट्टा और भारी मात्रा में शराब के साथ 3 वाहन बरामद किया है. जबकि कुछ नकद भी मिलने की खबर है.

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब्त किए गए 2 गाड़ी का संबंध छतरपुर से जिला परिषद सदस्य उम्मीदवार अमित जायसवाल और एक गाड़ी का संबध जिला परिषद सदस्य उम्मीदवार गुलाम बकरुद्दीन से जुड़ा है.स्थानीय लोगों के अनुसार जब्त किए गए 3 वाहन पंचायत चुनाव को प्रभावित करने की योजना के साथ देर रात डाली गांव के इलाके में घूम रहा था और वोटरों को प्रभावित कर रहा था. मामले की गुप्त सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शेखर कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस को देखकर सभी लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए. वहीं इस मामले में अभियान के बाद 4 लोगों के गिरफ्तारी की सूचना है.

    रिपोर्ट -- जफर मेहबूब, मेदनी नगर, पलामू 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news