पति की हत्या के आरोप में पत्नी अपने प्रेमी के साथ गिरफ्तार, अपहृत बच्चा भी बरामद

    पति की हत्या के आरोप में पत्नी अपने प्रेमी के साथ गिरफ्तार, अपहृत बच्चा भी बरामद

    सरायकेला (SARAIKELA) - खरसावां पुलिस ने अनुमंडल कार्यालय के पास झोपड़ी नुमा घर में बुधवार को हुए 55 वर्षीय करमू मुंडा हत्याकांड का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर मृतक की पत्नी मानी मुंडा उसके प्रेमी राजेश रजक और अन्य सहयोगी सुशील सरदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक का राशि मोबाइल फोन आदि बरामद किया है.

    गला घोट कर हत्या

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि गिरफ्त में आई मृतक की पत्नी मानी मुंडा मृतक की दूसरी पत्नी है. उसने अपने प्रेमी राजेश रजक जो मृतक का स्टाफ था के साथ मिलकर एक अन्य सहयोगी सुशील सरदार के सहयोग से प्लास्टिक के रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी थी. इस दौरान मृतक के 7 साल के पोता कर्म मुंडा को भी लेकर भाग गए थे. सरायकेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया और बच्चे को भी बरामद कर लिया गया है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, सरायकेला

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news