कोयला चुनने गए दंपति बेहोशी की हालत में मिले, पत्नी की मौत, पति की स्थिति गंभीर

    कोयला चुनने गए दंपति बेहोशी की हालत में मिले, पत्नी की मौत, पति की स्थिति गंभीर

    देवघर (DEOGHAR) - देवघर के चितरा थाना क्षेत्र के जमुआ जंगल के पास पति और पत्नी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले. जानकारी के अनुसार दोनों बीती रात एसपी माइंस चितरा के ओपी डंप में कोयला चुनने गए थे. लेकिन देर रात तक दोनों अपने घर नहीं पहुंचे. इसके बाद अगले अहले सुबह लोगों ने दोनों को घायलावस्था में जंगले के पास देखा. स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा. दंपति के साथ हुए इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

    उठ रहे कई बड़े सवाल

    अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया. बता दें कि 30 वर्षीय महिला का नाम बिलासी देवी था. वहीं उनके पति 33 वर्षीय हीरालाल महतो को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजा गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. दोनों चितरा थाना क्षेत्र के ताराबाद के रहने वाले है. कोयला चुनने गए दोंनो की संदेहास्पद स्थिति में घायल अवस्था में मिलने पर आसपास के क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं की जा रही है. चर्चाओं में डंप किये गए कोयला चुनने के दौरान हादसा होने पर इसे डंपिंग स्थान से उठाकर जंगल के पास फेंकने सहित तरह तरह की बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news