नाबालिग की जबरदस्ती कराई जा रही थी शादी, चाइल्डलाइन ने बालिका को बालिका वधू बनने से बचाया

    नाबालिग की जबरदस्ती कराई जा रही थी शादी, चाइल्डलाइन ने बालिका को बालिका वधू बनने से बचाया

    झुमरी तिलैया(JHUMRI TILAIYA): बाल विवाह के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं. बावजूद इसके आज भी बाल विवाह  के मामले सामने आते रहते हैं.  ताजा मामला  कोडरमा थाना क्षेत्र स्थित जलवाबाद का है. रविवार दोपहर चाइल्ड लाइन के हेल्प नंबर किसी ने सूचना दी कि जलवाबाद की रहने वाली एक नाबालिग लड़की की शादी की तैयारी चल रही है. लड़की नासमझ है वाबजूद उसके परिवार वाले उसकी शादी रचाने जा रहे हैं. सूचना मिलते ही चाइल्डलाइन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बालिका को बालिका वधू बनने  से बचा लिया. 

    बता दें कि नाबालिग बच्ची की शादी की सूचना पर चाइल्डलाइन की टीम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बाल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कोडरमा एवं थाना प्रभारी कोडरमा को सूचना दी. इसके बाद बीडीओ रेशमा दुंगदुंग ने मामले को गंभीरता से ली. फिर क्या वह अपना व्यस्ततम समय निकालते हुए थाना टीम के साथ जलवाबाद पहुंची और वहां हो रही शादी मंडप से बालिका को अपने संरक्षण में लेकर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया.  परिजनों ने बताया कि बालिका की शादी होकर हरियाणा जानी है. परिजनों ने बताया कि बालिका की कोई बहन पहले से हरियाणा में शादी के नाम पर गई है. उन्हीं के मार्फत यह शादी हो रही थी.  बीडीओ रेशमा डुंगडुंग ने कहा कि  फिलहाल शादी के नाम पर यह बालिका तस्करी का हिस्सा है या फिर ठगी विवाह इसकी जांच की  जा रही है. मौके पर नाबालिग बच्ची के उम्र संबंधी दस्तावेज अधिकारियों के द्वारा मांगे गए, जिस पर आधारकार्ड के अनुसार बच्ची की उम्र लगभग 16 वर्ष थी. वहीं स्कूल से संबंधित कोई कागजात नहीं मिल पाया. उधर ग्रामीणों द्वारा ज्ञात हुआ कि बालिका की भाई की शादी बीते रात हुई है. उनकी नवविवाहिता भी नाबालिग ही है. बीडीओ ने उस नवविवाहिता को भी रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया. चाइल्डलाइन के द्वारा दोनों बालिकाओं को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया. मौके पर चाइल्डलाइन जिला समन्वयक दीपक कुमार राणा एवं कोडरमा थाना से एएसआई दिलीप कुमार झा, नूतन कुमारी आदि मौजूद थे.

    रिपोर्ट: अमित कुमार, झुमरी तिलैया/कोडरमा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news