पुलिस ने किराना दुकान में की छापेमारी, 17 कार्टून शराब जब्त

    पुलिस ने किराना दुकान में की छापेमारी, 17 कार्टून शराब जब्त

    पलामू(PALAMU): हरिहरगंज थाना पुलिस ने एक किराना दुकान में छापेमारी कर 17 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त की है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भगत तेंदुआ सहारा होटल के बगल में किराना दुकान में छापेमारी कर 17 कार्टून में छोटा बड़ा कुल 451 बोतल में 141 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है. इसके साथ ही अवैध रूप से शराब भंडारण किये जाने के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास के अलावा एसआई अभय कुमार सिंह, निरंजन कुमार सिंह, सोनू कुमार दास, नीतीश कुमार, गुलटन मिस्त्री,प्रकाश गुप्ता सहित पुलिस बल शामिल थे.

    रिपोर्ट: जफर हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news