डाल्टनगंज का पारा हाई, झारखंड में कल यहां होगी बारिश

    डाल्टनगंज का पारा हाई, झारखंड में कल यहां होगी बारिश

    रांची (RANCHI) : पिछले 24 घंटों में राज्य में एक -दो स्थानों पर हल्के दर्जे की वर्षा हुई है. सबसे अधिक वर्षा 14.4 MM पालकोट (गुमला में दर्ज की गयी. सबसे अधिक उच्चतम  तापमान 44. 3 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस साहेबगंज KVK में दर्ज किया गया. 14 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं कहीं पर से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है. राज्य में अगले 2  से 3  दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. उसके बाद अगले दो -तीन दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 3 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है.  15,16,17,18  मई तक राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं कहीं पर  हल्के  से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है.19 और 20 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं -कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है.

    मौसम की चेतावनी 

    14  मई को राज्य के उत्तर -पूर्वी भागों में कहीं कहीं गर्जन और वज्रपात की संभावना है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं कहीं लू चलने की संभावना है.15 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं- कहीं लू चलने की संभावना है.17 और 18  मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं कहीं गर्जन\वज्रपात की संभावना है.

    मौसम पूर्वानुमान 

    14 मई को आंशिक बदल छा सकते हैं.अधिकतम तापमान 40  डिग्री तापमान और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा.15 मई को आंशिक बदल छाए रह सकते हैं.अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगी.16 मई को आंशिक बदल छा सकता हैं.अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है. 17 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे,मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगी.18  मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे,मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है. ,अधिकतम तापमान 37  डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा. 19  और 20  मई को आंशिक बदल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news