गांव की सरकार : रांची जिला के सोनहातू, बुंडू, राहे और तमाड़ में वोटिंग जारी, पल-पल पर प्रशासन की नजर  

    गांव की सरकार : रांची जिला के सोनहातू, बुंडू, राहे और तमाड़ में वोटिंग जारी, पल-पल पर प्रशासन की नजर  

    रांची (RANCHI) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर समाहरणालय ब्लॉक A स्थित कमरा संख्या 207 में बनाया गया कंट्रोल रूम पूरी तरह से कार्यरत है.  क्षेत्र के चुनाव से संबंधित जानकारी नियंत्रण कक्ष द्वारा एकत्रित की जा रही है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची  छवि रंजन ने नियंत्रण कक्ष पहुंचकर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी ली. इस दौरान उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी  वीरेंद्र चौबे एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त छवि रंजन ने नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से चुनाव से संबंधित पल-पल की अपडेट लेने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर आला अधिकारियों को सूचित करें. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news