शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

    शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

    दुमका(DUMKA) - पंचायत चुनाव के मद्देनजर दुमका समाहरणालय स्थित एसपी सभा कक्ष में बैठक हुई. एसपी अम्बर लकड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सभी डीएसपी, एसडीपीओ, एसएसबी के पदाधिकारी और प्रथम चरण में होने वाले चुनाव से संबंधित थाना के थाना प्रभारी शरीक हुए. एसपी ने सुरक्षा के मद्देनजर थाना वार चुनाव की तैयारी की समीक्षा करने के साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए.

    शांतिपूर्ण ढंग से हो मतदान - एसपी

    बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए एसपी अम्बर लकड़ा ने कहा कि दुमका जिला में प्रथम चरण में जिन तीन प्रखंडों में चुनाव होना है. वे सभी प्रखंड घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. आगे उन्होंने कहा कि चुनाव में जिला पुलिस, एसएसबी, एसआईआरबी के साथ साथ बाहर से आने वाले सुरक्षाकर्मी को लगाया जाएगा. ताकि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो सके.

    हिंसक वारदात को अंजाम

    बता दें कि पहले चरण में दुमका जिला के शिकारीपाड़ा, काठीकुंड और गोपीकांदर प्रखंड में मतदान होना है. तीनों प्रखंड घोर नक्सल प्रभावित माना जाता है. पूर्व के चुनाव में इन प्रखंडों में नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए हिंसक वारदात को अंजाम दिया था. वैसे भी इन प्रखंडों में नक्सली समय समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहता है. ये प्रखंड या तो पश्चिम बंगाल का सीमावर्ती है या फिर झारखंड के अन्य जिलों का, जिसका लाभ नक्सली को मिलता है. शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है. वहीं 3 दिन पूर्व भी झारखंड और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त बैठक मसानजोर में हुई है. जिसमें कई मुद्दों पर दोनों राज्यों की पुलिस की संयुक्त सहमति बन चुकी है.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news