गाना सुन रहा था ड्राइवर ! ट्रैक पर ट्रेन की चेपट में आया ट्रैक्टर, मौत

    गाना सुन रहा था  ड्राइवर !  ट्रैक पर ट्रेन की चेपट में आया ट्रैक्टर, मौत

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र के बारा पलासी के समीप ट्रेन की चपेट में एक ट्रैक्टर आ गया. इस घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी. मृतक का नाम नीला चंद राय है जो जामा थाना के मधुवन गांव के रहने वाले थे. घटना के बाद दुमका भागलपुर ट्रेन लगभग एक घंटे तक रुकी रही. ट्रेन के आगे से ट्रैक्टर का डाला हटाने के बाद आवागमन सामान्य हो सका.

    कानों में ईयर फोन या दु:साहस !

    प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां घटना हुई, वह कोई रास्ता नहीं है बल्कि स्थानीय लोगों ने ट्रैक पार करने के उद्देश्य से कच्चा रास्ता बना दिया है. मान्य रास्ता नहीं होने के कारण फाटक नहीं है. घटना के बाबत आशंका जताई जा रही है कि ट्रैक्टर चालक या तो ईयर फोन कान में लगा रखा हो या फिर आती ट्रेन को देख कर भी ट्रैक्टर को ट्रैक पार कराने का दुःसाहस किया हो. क्योंकि ट्रैक्टर का इंजन ट्रैक को पार कर गया लेकिन डाला ट्रैन की चपेट में आ गया. गंभीर स्थिति में चालक को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. वहीं घटना स्थल पर नजारा देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news