झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस -

    झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस -

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. शुक्रवार दिनांक 23 अप्रैल को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

    यूक्रेन की कंपनी को मिला है वंदे भारत ट्रेन के पहिए का ऑर्डर, युद्ध से डिलीवरी अटकी, रांची-हावड़ा सहित 75 ट्रेनों के शुरू होने में लगेगा समय : रूस यूक्रेन युद्ध का असर भारत की लेटेस्ट ट्रेन वंदे भारत  पर पड़ता दिख रहा है. दरअसल पहली बार यूक्रेन की कंपनी केलडब्ल्यू को वंदे भारत एक्सप्रेस के पहिए बनाने  का ऑर्डर दिया गया है. लेकिन युद्ध की वजह से देरी हो रही है. (दैनिक भास्कर)

     2 लाख राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, हाउसिंग लोन पर इंटरेस्ट रेट घटेगा : राज्य सरकार अपने लगभग दो लाख कर्मियों को हाउसिंग लोन में राहत देगी. वित्त विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव पर मुख्य सचिव के स्तर पर बैठक के बाद अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है. (दैनिक भास्कर)

     सोरेन बंधुओं पर शेल कंपनियां चलाने का आरोप, हाईकोर्ट बोला – दो सप्ताह में रिपोर्ट दे आरओसी : झारखंड हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक बसंत सोरेन की शेल कंपनियों की जांच कर दो सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है. साथ ही प्रर्वतन निदेशालय से भी जवाब मांगा है. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण की खंडपीठ ने शुक्रवार को शिवशंकर शर्मा की जनहित याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह निर्देश दिया. (दैनिक भास्कर)

    बूंदाबांदी से थोड़ी राहत, दो दिन फिर चढ़ेगा पारा : राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने और कहीं कहीं हल्की बारिश होने के कारण मौसम का मिजाज थोड़ा बदल गया है. कहीं कहीं अधिकतम तापमान गिरा. (प्रभात खबर)

     भीषण गर्मी में बिजली की किल्लत से लोग परेशान- मांग के हिसाब से राज्य को नहीं मिल रही बिजली, करनी पड़ रही लोड शेडिंग : पावर प्लांटों में कोयला संकट का असर झारखंड में साफ दिख रहा है. बिजली उत्पादक कंपनियों ने झारखंड की बिजली आपूर्ति में कटौती कर दी है. ऐसे में पूरे राज्य में लोड शेडिंग की जा रही है. (हिंदुस्तान)

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news