प्लास्टिक पर रोक लगाने हेतु सेल प्रबंधन ने चलाया जागरूकता अभियान

    प्लास्टिक पर रोक लगाने हेतु सेल प्रबंधन ने चलाया जागरूकता अभियान

    चाईबासा(CHAIBASA): अन्तर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर सेल की मेघाहातुबुरु खदान के सीजीएम आरपी सेलबम के नेतृत्व में सेलकर्मियों व अधिकारियों ने 23 अप्रैल को मीना बाजार, सौपिंग सेंटर, शनिचरा हाट आदि क्षेत्रों में प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया. सीजीएम आरपी सेलबम ने लोगों व दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि धरती को हमारी मां माना जाता है. आज के समय में धरती कई तरह के चैलेंज का सामना कर रही है. हम हर दिन ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण आदि परेशानियों का सामना कर रहे हैं. डेवलपमेंट व अपनी सुविधाओं के लिए इंसानों ने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाया है. ऐसे में अगर जल्द ही धरती को संरक्षित करने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए गए तो खामियाजा हम इंसानों को ही भुगतना होगा. उन्होंने कहा कि हमारी पुरानी पीढ़ी आने वाले समय में खत्म हो जायेगी. लेकिन, नयी पीढ़ी को हमें बचाना जरूरी है. इसके लिये हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल व प्रदूषण को बिल्कुल बंद करना होगा. प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कम करते हुए वृक्षारोपण का कार्य अधिक करें. प्लास्टिक के स्थान पर कपड़ा का थैला का प्रयोग करें.

    एक माह के अंदर बंद करें प्लास्टिक का उपयोग

    महाप्रबंधक एसके सिंह ने कहा कि हमें हर दिन प्रकृति दिवस मनाते हुये धरती को हमें बचाते हुये पहले जैसा स्थिति में लाना है. महाप्रबंधक डीबी जैकर ने कहा कि तमाम दुकानदार प्रयास करें कि आज से ही प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद कर दें. आगामी एक माह के अंदर शहर में प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद हो जाना चाहिये. अन्यथा, एक माह के बाद प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों पर जुर्माना लगाया जायेगा. इस दौरान महाप्रबंधक एके पटनायक, उप महाप्रबंधक केएस बेहरा, उप महाप्रबंधक बी कटारिया, सहायक महाप्रबंधक ए यू मेद्दा, संजीव भारद्वाज, आलोक वर्मा, वी राजूबेलन, सीताराम महतो, डा0 मनोज कुमार, शिव शंकर सिंह, अमित झा, सिद्धेश्वर बिरुवा, उदय प्रताप सिंह, वीर सिंह मुंडा आदि दर्जनों अधिकारी, आम जनता व दुकानदार मौजूद थे.

    रिपोर्ट: संदीप गुप्ता, गुवा(चाईबासा)   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news