खूंटी : 56 बोरा डोडा के साथ पिकअप जब्त, तस्कर फरार


खूंटी (KHUNTI) : पुलिस इन दिनों जिले में अवैध कारोबार पर रोक लगाने को लेकर अलर्ट है. इसी कड़ी में पिकअप से भारी मात्रा में डोडा को पकड़ा है. वहीं अंधेरा का फायदा उठा कर तस्कर भागने में सफल हो गए.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आवैध डोडा से लदा एक पिक-अप वाहन भण्डरा से रांची की ओर जाने वाली है. सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल ने चिकोर मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया. इसमें एक पिकअप को जब्त किया गया है. जब्त पिकअप से 56 बोरा में करीब 943.160 किग्रा डोडा को बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि चालक सहित दो व्यक्ति अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गये. उन्होंने बताया कि पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
रिपोर्ट : मुजफ्फर हुसैन, खूंटी
4+