स्कूल से लौट रही कक्षा 6 की दो बच्चियां पुल से नीचे गिरीं, दोनों की हालत नाजुक

    स्कूल से लौट रही कक्षा 6 की दो बच्चियां पुल से नीचे गिरीं, दोनों की हालत नाजुक

    लोहरदगा(LOHARDAGA) : स्कूल से लौट रही दो छात्राएं पुल से नीचे गिरने से घायल हो गईं. दोनों छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुल से गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद एक छात्रा को रिम्स रेफ़र कर दिया गया है.

    बताया जा रहा है कि छात्राएं राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिढनी की कक्षा छः  की छात्राएं हैं. दोनों स्कूल से लौट रही थीं. तभी अचानक वह नीचे गिर गईं. छात्रा नेहा कुमारी और जयवंती कुमारी पेशरार थाना क्षेत्र के पुनदाग की रहने वाली है. वहीं छात्रा के इलाज में शिक्षक संघ ने मदद का भरोसा दिलाया है.  

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन ,लोहरदगा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news