कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर कोडरमा रेलवे स्टेशन : 11 करोड़ रुपए का राजस्व हुआ प्राप्त

    कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर कोडरमा रेलवे स्टेशन :  11 करोड़ रुपए का राजस्व हुआ प्राप्त

    कोडरमा (KODERMA) : धनबाद रेल मंडल कमाऊ पुत्र के रूप में विख्यात है. लोडिंग के क्षेत्र में पुरे देश में इस रेल मंडल की तूती बोलती है. वहीं नई दिल्ली हावड़ा ग्रेड कोड सेक्सन के अंतर्गत एवं धनबाद रेल मंडल में धनबाद जक्शन के बाद कोडरमा स्टेशन टिकट की बिक्री में द्वितीय स्थान पर रहता है. कोरोना से राहत के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है. कोडरमा स्टेशन के सीटीआई अरविन्द कुमार सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि 2020-21 में जनरल टिकट की बिक्री बंद थी और रिजर्वेशन कराकर यात्री सामान्य डिब्बे में भी यात्रा कर रहे थे.

    67 हजार 345 यात्रियों ने की कोरोना में कोडरमा स्टेशन से यात्रा

    कोविड 19 की वजह से 2020-21 सत्र में 67 हजार 345 यात्रियों ने देश भर के विभिन्न स्थलों के लिए कोडरमा स्टेशन से यात्रा की और इसमें 2 करोड 3 लाख 65 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ. वहीं 1 अप्रैल 21 से 31 मार्च 22 तक जनरल और रिजवेंशन में 9 लाख 14 हजार 250 यात्री टिकट कटाए. इससे 10 करोड 94 लाख 57 हजार 140 रूपये प्राप्त हुआ. इसमें पीआरएस (रिजर्वेशन) के जरिये 2 लाख 24 हजार 360 यात्रियों से 8 करोड 61 लाख 62 हजार 390 रुपये की प्राप्ति हुई. जबकि जनरल टिकट 6 लाख 89 हजार 620 यात्रियों में सफर किया. इनसे 2 करोड़ 33 लाख 34 हजार 750 रुपये की प्राप्ति हुई. वहीं पहाडपुर स्टेशन से 2021-22 के लिए 37 हजार 540 यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया. इससे 1 करोड 59 लाख 59 हजार 225 रुपये की प्राप्ति हुई.

    कोडरमा रेलवे स्टेशन से 1340 क्विंटल पार्सल के जरिये माल भेजा गया, जिससे 4 लाख 37 हजार 265 रूपयें प्राप्त हुआ. वहीं कोडरमा स्टेशन में डिजिटल इंडिया के तहत 3 मशीन लगायी गई है. इसके जरिये यात्री काउन्टर के बजाए एटीपी मशीन से टिकट कटा सकते है.

    रिपोर्ट : अमित कुमार, झुमरी तिलैया(कोडरमा)  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news