जमशेदपुर : मैनेजमेंट कमिटी का आरोप, प्रिंसिपल कर रहे पैसों की अवैध निकासी

    जमशेदपुर : मैनेजमेंट कमिटी का आरोप, प्रिंसिपल कर रहे पैसों की अवैध निकासी

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर के पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत की हल्दीपोखर उर्दू बालिका मध्य विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद शहाबुद्दीन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विद्यालय अध्यक्ष मोहम्मद सफीक का कहना है कि मुझे 16 मार्च को विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद शहाबुद्दीन द्वारा वाउचर में साइन करा कर 31 मार्च को पैसे की निकासी कर लिए कहा गया. पैसा निकासी के 20 दिनों के बाद भी खेल के सामान और अन्य सामानों की अब तक खरीदारी नहीं हुई है. जिसको लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा कई बार प्रधानाध्यापक को सामान खरीद को लेकर दबाव बनाया गया. बिना मापदण्ड वाले इक्का-दुक्का खेल के सामान की खरीदारी की गई है. जिसको लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति का सब्र अब टूट चुका है और विद्यालय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

    74641 रुपए की निकासी

    मामले में अध्यक्ष मोहम्मद शफीक का कहना है कि एसएमसी के प्रशिक्षण के नाम पर 1825 रुपए की निकासी हुई मगर हम लोगों को किसी तरह का प्रशिक्षण नहीं दिया गया. इस पैसे की निकासी कर ली गई है. विद्यालय ग्रांड के नाम पर 74641 रुपए की निकासी हुई मगर खर्च का पूरा ब्यौरा अब तक नहीं दिया गया है.  खेल के सामान के लिए 5 हजार रुपए की निकासी हुई, मगर इसमें भी सभी खेल के सारे सामान मापदंड के अनुसार नहीं खरीदे गए हैं. पैसा निकासी के बाद घोर अनियमितता प्रधानाध्यापक द्वारा बरती जा रही है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news