जमीन पर जबरन कब्जा करने के विरोध में धरना, डीसी-एसपी से मदद की लगाई गुहार

    जमीन पर जबरन कब्जा करने के विरोध में धरना, डीसी-एसपी से मदद की लगाई गुहार

    धनबाद(DHANBAD) -  जमीन पर  दबंगों द्वारा कब्जा करने की साजिश पर रोक लगाने की मांग को लेकर शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया.  गोविंदपुर के गायडेहरा मौजा में जमीन को लूटने की साजिश पर रोक लगाने की मांग की गई, इस दौरान लोगों ने हाथ में तख्तियां पर स्लोगन लिखकर प्रशासन से न्याय की मांग की.  मोहम्मद अंसारी ने मीडिया को बताया कि डोकरा के  अग्नि प्रभावित क्षेत्र में कुल 34 परिवार है.  गोविंदपुर गायडेहरा मौजा 168 में जमीन खरीदे थे और अब  जमीन पर घर  बनाने जा रहे हैं तो वहां के रंगदार, असामाजिक लोग हमला कर मार पीट कर रहे है.  जबरन जमीन को छीनने की कोशिश कर रहे है.  गोविंदपुर थाना को लिखित रूप से शिकायत की गई है और इस धरना के माध्यम से उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हैं कि गरीबों की  जमीन ,जो माफिया लोग रंगदारी कर  छीन रहे है, ऐसे लोगो से उन्हें बचाया जाए 

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news