कल जमशेदपुर आएंगे कपिल मिश्रा, विवादों से है गहरा नाता


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : भाजपा नेता सह दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री एवं हिन्दू इकोसिस्टम के संस्थापक कपिल मिश्रा रविवार को लौहनगरी जमशेदपुर आएंगे जहां वे हिन्दु युवा वाहिणी जमशेदपुर महानगर की ओर से आयोजित होने वाले हिन्दू महासम्मेलन को संबोधित करेंगे. बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में संध्या 5 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं. हिन्दू युवा वाहिनी ने शहर के सभी सनातन धर्म प्रेमियों से सम्मेलन में जुटने का आह्वान किया है. जिला भाजपा की ओर से प्रेसवार्ता के जरिए ये जानकारी दी गई है. बता दें कि कपिल मिश्रा अपने बयानों से विवादों और सुर्खियों में रहते हैं.
अन्नी अमृता,ब्यूरो हेड,जमशेदपुर
4+