रांची में सड़क हादसे के शिकार हुए एक ही परिवार के लोग, 3 घायल, 1 की मौत  

    रांची में सड़क हादसे के शिकार हुए एक ही परिवार के लोग, 3 घायल, 1 की मौत   

    रांची (RANCHI) : रांची के राहे-सिल्ली सड़क पर दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई.  सभी को गंभीर हालत में अस्पताल भेज गया और वहीं इलाज के दौरान परिवार के बड़े बेटे की मौत हो गई.  लड़के के मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है.  घटना शुक्रवार देर रात की है.

    एक ही परिवार के लोग थे ऑटो में सवार

    मामला राहे ओपी थाना क्षेत्र के कोटांगदाग गांव के सामने राहे-सिल्ली सड़क का है जहां बालू लदा एक हाइवा जेएच01डी पी 7736 और एक ऑटो जेएच01जी 9616 में टक्कर हुई.  इस भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.  चारों घायलों को गंभीर हालत में रिम्स भेजा गया.  जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है.  वहीं तीन घायलों का इलाज चल रहा है.  घटना शुक्रवार रात एक बजे की बताई जा रही है. घटना के सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि ठुगरुडीह गांव का रामु महतो अपनी पत्नी दुर्गा देवी और अपने बेटे नील महतो और नल महतो के साथ सामाजिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे कि कोटांगदाग के सामने ये दुर्घटना हुई.  टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ी पलट गई.  ऑटो में सवार सभी चारों लोगों को गंभीर हालत में रिम्स भेजा गया.  इलाज के दौरान 14 वर्षीय नील महतो की मौत हो गई.

    आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

    इधर लड़के के मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने कोटांगदाग के सामने सिल्ली-राहे सड़क को जाम कर दिया.  ग्रामीणों की मांग है कि घायल का बेहतर इलाज का खर्च दिया जाए और परिवार को भरण पोषण का खर्च दिया जाए.  राहे -सिल्ली सड़क पर अवैध बालू ठुलाई पर कार्रवाई की जाए.  सुबह 8 बजे से अभी तक सड़क जाम है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है.



    रिपोर्ट : अशु शुक्ला, रांची डेस्क 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news