एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें........

    एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें........

    धनबाद(DHANBAD) | चार  दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ के चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्ध्य  देकर आज  छठ व्रतियों ने अपना उपवास तोडा.  आज सुबह पौ  फटने के पहले ही ब्रती  परिवार और सगे संबंधियों के साथ घाटों पर पहुंचे और सूर्य भगवान  निकलने का इंतजार किया.  इस दौरान ब्रती  पानी में प्रवेश कर भगवान भास्कर की आराधना करती रही.  सूर्य की लालिमा जैसे ही दिखी व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया और सुख -शांति की कामना की।  इसी के साथ ही चार दिनों का कठिन  महापर्व समाप्त हो गया.  धनबाद के विभिन्न तालाबों में व्रतियों की भीड़ रही.  कोरोना  काल के बाद पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कोयलांचल में चैती छठ महापर्व मनाया गया.  

    धनबाद(DHANBAD) | एक कहावत है कि -मेरे दादा हाथी रखते थे और अभी हम सीकड़  लेकर घूम रहे है.  यही कहानी एक समय की सर्वशक्तिमान इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन (इंटक ) के मामले में दुहराई  जा रही है.  यूनियन धीरे-धीरे कमजोर हो रही है लेकिन विवाद  बढ़ता जा रहा है.  आप भरोसा करें अथवा नहीं लेकिन यह बिल्कुल सच है कि इंटक विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ,हाई कोर्ट ,दिल्ली के पटियाला कोर्ट, कोलकाता ,जबलपुर हाईकोर्ट समेत कई अदालतों में इंटक  विवाद से संबंधित लगभग 3 दर्जन से अधिक मामले लंबित है.

    धनबाद(DHANBAD) |  बेकारबांध के समीप एक स्कॉर्पियो और बाइक में टक्कर होने के बाद स्कॉर्पियो  और बाइक सवार आपस में भिड़ गए. जमकर मारपीट हुई.  पत्थरबाजी भी होने लगी.  सड़क पर दोनो ओर से जाम लग गया.  तब तक ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार वहा पहुंचे और  और मामला शांत कराया.  स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवक सिनेमा देखने के लिए झरिया से आ रहे थे तभी बेकरबांध के समीप एक बाइक में भिड़ंत हो गई.  दोनो ओर  बकझक होने लगी, तब तक बाइक सवार के कुछ साथी पंहुच गए और मारपीट शुरू हो गई. पथरवाजी भी होने लगी.  स्कॉर्पियो और बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. 

    धनबाद(DHANBAD) | एक हाइवा  ने आज झरिया- सिंदरी मुख्य मार्ग को कम से कम 5 घंटे तक जाम कर दिया. अनियंत्रित हाइ वा सुदामडीह क्षेत्र में सड़क किनारे बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी ,जिससे बिजली पोल ढह  गया और बिजली आपूर्ति ठप हो गई. टक्कर इतना जोरदार था कि सड़क किनारे बरगद का पेड़ उखड़ कर सड़क पर ही गिर पड़ा.  जिसे 5 घंटे तक झरिया -सिंदरी मुख्य मार्ग बाधित रहा.  स्थानीय लोगों ने इस कड़ी धूप में पेड़ की डाल को काटकर मुख्य सड़क को जाम मुक्त कराया

    धनबाद(DHANBAD) | आजसू छात्र संघ ने  रणधीर वर्मा चौक पर आज  RSP कॉलेज के प्राचार्य जे. एन सिंह का पुतला जलाया.  नेतृत्व आजसू छात्र संघ के विश्वविद्यालय अध्यक्ष  विशाल महतो ने किया.विशाल महतो ने कहा  कि  विश्वविद्यालय बेगलाम हो गया है. कॉलेज के प्राचार्य मनमानी कर रहे है. RSP कॉलेज के एक छात्र जिसका नामांकन M. Com में हुआ था, छात्र  सारी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली थी,के बावजूद छात्र का पंजीयन नहीं हो पाया है.छात्रो को पंजीयन के लिए अलग से कोई भी प्रक्रिया नहीं करनी थी ,जब छात्र अपना पंजीयन लेने गया तो उसे पता चला उसका पंजीयन हुआ ही नहीं है और न ही उसका रोल नब. दिया गया है

    धनबाद(DHANBAD) |  सरकार का आदेश नहीं मानने के आरोपों से घिरे जिले के 15 स्कूल संचालको की  आज जिला शिक्षा अधीक्षक के साथ बैठक हुई.  बैठक में कोई निर्णय नहीं हुआ.  जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि मामले की सुनवाई हुई है और स्कूलों के पक्ष को भी प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक में रखा जाएगा और वहां से जो निर्णय होगा, उसके अनुरूप कार्य किए जाएंगे.  डीएसई ने बताया कि स्कूलों के सभी पक्ष की सुनवाई की गई ,सभी डीएवी का एक ही स्वर में यही कहना था कि अगर ट्यूशन फीस 1006 के कंडिका 2 के अनुसार लेते हैं तो कंडिका सात  कहता है कि सारे शिक्षक एवं कर्मियों को सभी तरह का वेतन का भुगतान किया जाए ,उसका हम पालन नहीं कर पाएंगे


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news